• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमाचल विस. चुनाव: बीजेपी ने जारी की 68 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 68 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। बुधवार को पार्टी ने इसका ऐलान किया। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। पार्टी की ओर से जारी सूची में हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा रतन सिंह पाल को अर्की विधानसभा से टिकट दिया गया है। बीजेपी की ओर से जारी सूची में शिमला ग्रामीण सीट से प्रमोद शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है। अनिल शर्मा हाल ही में कांग्रेस से पाला बदलकर बीजेपी में आए हैं। हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिये बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया है। हालांकि इसके संभावितों में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा के नाम को लेकर अटकलें लगती रही हैं। लेकिन, बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची में नड्डा का नाम शामिल नहीं है।

हिमाचल में 9 नवंबर को वोटिंग, 18 को काउंटिंग

गौरतलब है कि पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक राज्य में एक ही चरण में 9 नवंबर को वोटिंग होगी और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इसके साथ ही इस बार राज्य में सभी पोलिंग स्टेशनों पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल होगा। देश में हिमाचल ऐसा पहला राज्य होगा, जहां सभी पोलिंग स्टेशन पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल मशीन का इस्तेमाल होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू है।

ये हैं बीजेपी की ओर से जारी पूरी लिस्ट

1. चूड़ा से हंसराज
2. भारमौर से जिया लाल कपूर
3. चम्बा से पवन नैयर
4. डलहौजी से डी एस ठाकुर
5. भतियात से विक्रम सिंह जरयाल
6. नुरपूर से राकेश पठानिया
7. इंदोरा से रीता धीमान
8. फतेहपुर से कृपाल परमार
9. जावली से अर्जुन सिंह ठाकुर
10. देहरा से रवीन्द्र सिंह
11. जसवान प्रगपुर से विक्रम सिंह
12. ज्वालामुखी से रमेश धवला
13. जयासिंहपुर से रवीन्द्र धीमान
14. सुला से विपिन सिंह परमार
15. नग्रोटा से अरूण कुमार
16. कांगड़ा से संजय चौधरी
17. शाहपुर से सारविन चौधरी
18. धर्मशाला से किसन कपूर
19. पालमपुर से इंदू गोस्वामी
20. बैजनाथ से मुलख राज प्रेमी
21. लाहौल स्पीति से डा. रामलाल मार्कंडेय
22. मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर
23. कुल्लू से महेश्वर सिंह
24. बंजार से सुरेन्द्र शौरी
25. अन्नी से किशारी लाल
26. कार्सोग से हीरा लाल
27. सुंदरनगर से राकेश जमवाल
28. नाचन से विनोद कुमार
29. सीराज से जय राम ठाकुर
30. दारंग से जवाहर ठाकुर
31. जोगिन्दर नगर से गुलाब सिंह ठाकुर
32. धरमपुर से महेन्द्र सिंह ठाकुर
33. बल्ह से इंद्रा सिंह गांधी
34. सरकाघाट से कर्नल इंद्रा सिंह ठाकुर
35. भोरंग से कमलेश कुमारी
36. सुजानपुर से प्रेम कुमार धूमल
37. हमीरपुर से नरेन्द्र ठाकुर
38. बरसार से बलदेव शर्मा
39. नादौन से विजय अग्निहोत्री
40. चिंतपूर्णी से बलवीर सिंह चौधरी
41. गाग्रेट से राजेश ठाकुर
42. हारोली से रामकुमार शर्मा
43. उना से सतपाल सत्ती
44. कुटलेहार से वीरेन्द्र कुंवर
45. धानडूटा से जे आर कटवाल
46. घुमारविन ने राजेन्द्र गर्ग
47. विलासपुर से सुभाष ठाकुर
48. नैना देवजी से रणधीर शर्मा
49. अर्की से रतन सिंह पाल
50. नालागढ़ से किशन लाल ठाकुर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh assembly elections: BJP announces list of 68 candidates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh assembly elections, bjp releases list of candidates, himachal pradesh assembly, himachal elections, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved