• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल चुनाव: भाजपा की 25 को दिल्ली में बैठक बाद होगा प्रत्याशियों पर फैसला

Himachal Elections 2017: BJP decision on candidates after Core committee delhi meeting on September 25 - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक में टिकटों पर चर्चा की जाएगी। बैठक 25 सितंबर को दिल्ली में होगी। बैठक में चर्चा के बाद प्रत्याशियों के चयन की अंतिम प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति के लिए भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को प्रेषित की जाएगी। इसके बाद भाजपा अपने प्रत्याशियाें की सूची जारी करेगी।

ज्ञात हो कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी 2018 को पूरा हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का रणनीति पर काम चल रह है।

कांगड़ा में आयोजित युवा हुंकार रैली के संबंध में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने शनिवार को विभिन्न भाजपा मंडलों का दौरा कर वरिष्ठ युवा कार्यकर्ताओं से बैठकें आयोजित की। बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जीतने की क्षमता रखने वाले प्रत्याशियों के संबंध में फीडबैक लिया।

मंगल पांडेय द्वारा एकत्रित किया जा रहा यह फीडबैक भाजपा का अंतिम सर्वेक्षण है। प्रदेश भर के मंडल कार्यकर्ताओं से प्रदेश प्रभारी द्वारा एकत्रित की गई फीडबैक को 25 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में रखा जाएगा।

बाली से कौन लेगा टक्कर

वरिष्ठ युवा कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई कि नगरोटा बगवां में किसे उम्मीदवार बनाया जा सकता है जो परिवहन मंत्री जीएस बाली को हरा सके। नगरोटा बगवां से उम्मीदवारी जताने वालों से बात की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Elections 2017: BJP decision on candidates after Core committee delhi meeting on September 25
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal elections 2017, bjp decision on candidates, core committee delhi meeting, core committee meeting on september 25, himachal pradesh assembly elections-2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved