शिमला। नगर निगम और एचपी यूनिवर्सिटी में सोमवार से कामकाज का सुचारू रूप से संचालन शुरू हो जाएगा। नगर निगम के विभागों से 40 कर्मचारी 26 सितंबर से इलेक्शन ड्यूटी में व्यस्त थे। ऐसे में अधिकतर विभाग रिक्त पड़े थे। जो कर्मचारी मौजूद रहे, उन पर लोड बढ़ गया। इससे व्यवस्था चरमरा गई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक्स्ट्रा लोड के कारण निगम की लगभग सभी ब्रांचों में काम-काज प्रभावित रहे। हालांकि निगम में पहले 60 कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन लोगों के काम प्रभावित हो इसलिए 20 लोगों की ड्यूटी कैंसिल करवाई गई, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों के काम नहीं हो पाए। नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी का कहना है कि सोमवार से हर रोज की तरह काम होगा। कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। ऐसे में शहर के लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope