शिमला। हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा ई सर्विस की शुरूआत रोज मरहा के कार्याें के अतिरिक्त लोगों को सेवा प्रदान करने हेतु दी है। विभाग की विडियो कान्फ्रैंस के दौरान अतिरिक्त प्रधान सचिव वन हिमाचल प्रदेश तरूण कपूर ने कहा कि इस दिशा में आन लाईन वृक्ष कटान अनुमति एक महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति संगठन यदि वृक्ष कटान की अनुमति चाहता है तो उसे विभाग के पास आने की आवश्यकता नही रहेगी वे इसके लिए आन लाईन आवेदन कर सकता है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से प्राप्त आवेदन के सात दिन के भीतर निरीक्षण किया जाएगा तथा अनुमति की प्रक्रिया को 15 दिन के भीतर पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया की अब से वन उद्योग जैसे आरा, ईधन,ईमारती लकडी के डीपो, कथा उद्योग,आयातित लकडी उद्योग का पंजीकरण व नवीकरण डी0 एफ0 ओ0 आर0 ओ0 कार्यालय में बिना गए आन लाईन किया जाएगा। पंजीकरण व नवीकरण प्रमाण पत्ऱ आन लाईन प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वन अपराध के मामलों को भी अब आई टी साफटवेयर द्वारा निर्देशालय स्तर पर निगरानी की जाएगी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope