• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल चुनाव: मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर भाजपा ने चुप्पी साधी,धूमल बनेंगे सीएम ?

BJP silence on CM candidate in Himachal election - Shimla News in Hindi

शिमला| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी सूची के अनुसार प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा के राज्य प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती ऊना से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने अपने 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की है लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए अबतक अपना पत्ता नहीं खोला है।

माना जा रहा है कि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य मुकाबला धूमल और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के बीच हो सकता है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस को अभी अपनी सूची जारी करनी है। इस बारे में केवल यह जानकारी है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छह बार के मुख्यमंत्री 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह को ही पार्टी की कमान सौपेंगे और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएंगे।

धूमल अपनी वर्तमान सीट हमीरपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके बदले इस सीट से विधायक नरेंद्र ठाकुर चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की ओर से जारी सूची में कई पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है जिसमें नहान से राजीव बिंदल और जुब्बाल-कोटखाई से नरिंद्र बरागटा शामिल हैं।

बरागटा को पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के युवा नेता रोहित ठाकुर से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

कैबिनेट मंत्री रह चुके अनिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वह मंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

शर्मा अपने पिता और पूर्व टेलीकॉम मंत्री सुखराम के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

शर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कहा, "मैं पार्टी द्वारा जान बूझकर दरकिनार किए जाने से कांग्रेस और सरकार से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं और पंडित सुखराम जी को मंडी रैली के दौरान पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उपेक्षित किया।"

भाजपा ने यह सूची चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के दो दिन बाद जारी की है। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP silence on CM candidate in Himachal election
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp silence on cm candidate, himachal election, himacha, himachal assembly election 2017, himachal election latest news, election news, shimla latest news, shimla update news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved