शिमला। एक बड़ा स्टेटमेंट देते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के सदस्य भी चुन कर सदन में पहुंचे हैं, लेकिन उनका व्यवहार गुंडों वाला है। कड़वी बात कहने का शालीन तरीका होता है, लेकिन भाजपा के सदस्य गुंडों की तरह गाली देकर बात करते हैं। भाजपा सदस्यों ने सदन में गुंडागर्दी मचा रखी है। गाली गलौज की संस्कृति भाजपा की है, जिसकी उन्होंने सदन में भी कड़ी भर्त्सना की है। लगातार दूसरे दिन सदन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद वीरभद्र ने अपने चैंबर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह सब कुछ कहा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने विपक्ष के नेता धूमल पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल इतने मजबूत नहीं हैं कि अपने सदस्यों को नियंत्रित कर पाएं। अगर धूमल की लीडरशिप मजबूत होती तो सदन के भीतर भाजपा सदस्य ऐसी बदजुबानी नहीं करते। यह बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष उनकी बात मान चुके हैं, लेकिन सदन अनियंत्रित और अमर्यादित भाषा कर इस्तेमाल कर रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope