शिमला। 15 दिसंबर को मरीजों को 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलेगी। इस दिन प्रदेश में 108 कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। इस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हड़ताल के बारे में 108 कर्मचारी यूनियन ने कहा कि उन्हें न ही समय पर वेतन दिया जा रहा है, और न ही उनकी मांगें मानी जा रही हैं। इसलिए उन्हें मजबूरन हड़ताल का फैसला लेना पड़ा। 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूरण का कहना है कि वे पिछले कई
वर्षों से प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब इसे किसी भी सूरत में
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
15 दिसंबर को यूनियन की ओर से कंपनी के एमडी को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बावजूद यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे 17 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope