• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गमगीन आंखों से दी शहीद इन्द्र सिंह को विदाई

Farewell to the martyr Indra Singh with a sobering eyes - Mandi News in Hindi

मंडी। मणिपुर में नक्सली हमले में शहीद हुए हिमाचल के मंडी जिला के पंडोह गांव निवासी इंद्र सिंह का बुधवार को पूरे सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां पर शहीद के सात वर्षीय बेटे उदय सिंह ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
बताया जाता है कि तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह करीब 9 बजे उनके घर पहुंचा। उनके शरीर को घर के आंगन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया, लेकिन क्षत-विक्षत शव होने के कारण परिजनों को खोलकर नहीं दिखाया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी लोगों की आंखें नम हुई पड़ी थी। घर पर अंतिम दर्शन करवाने के बाद शहीद की शवयात्रा शुरू हुई, जिसमें सांसद रामस्वरूप शर्मा, सदर के विधायक अनिल शर्मा, नाचन के विधायक विनोद कुमार और जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित अन्य नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। श्मशानघाट पर शव को पहले सलामी दी गई और मातमी धुन बजाकर शोक प्रकट किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farewell to the martyr Indra Singh with a sobering eyes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal news, mandi news, farewell to the martyr indra singh with a sobering eyes in mandi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved