कांगड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आगामी विधानससभा चुनावों में नए चेहरों की बात को नकारते हुए कहा है कि अधिकांश पुराने टिकट नहीं बदले जाएंगे। इस बार टिकट में कोई भाई-भतीजावाद नहीं चलने वाला। आगामी चुनाव अधिकतर पुराने चेहरों पर ही लड़ा जाएगा। डरोह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा का तंज करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा भले ही 50 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है लेकिन कांग्रेस का लक्ष्य इससे बड़ा होगा। कांग्रेस फिर से प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगी। पार्टी बदलू सदस्यों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई व्यक्ति भाजपा में नहीं जाएगा। पूरी पार्टी एकजुट है। भाजपा में मतभेद हो सकता है लेकिन कांग्रेस में सब ठीक है। डरोह पीटीसी से पुलिस अकादमी को शिमला बदलने पर उठी चर्चा पर भी सीएम ने विराम लगा दिया। सीएम ने कहा कि डरोह से पुलिस अकादमी नहीं बदली जाएगी। यह डरोह में ही रहेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope