पालमपुर/कांगड़ा। उप निदेशक सैनिक कल्याण विभाग स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना के सभी भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं के निवारण तथा नौसेना द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु नौसेना रेंजीमेन्ट समूह का दल 15 जून को पालमपुर में जागरुकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है। यह शिविर सैनिक विश्राम गृह पालमपुर में प्रातः 10ः30 बजे आयोजित किया जाएगा। मनोज राणा ने बताया कि इस दल में कैप्टन एस. सी. कटोच (भारतीय नौसेना) सीआरएसओ (नार्थ) तथा अन्य नौसेना कर्मचारी भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं के निदान बारे तथा नौसेना द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देगें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राणा ने सभी भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी कल सैनिक विश्राम गृह पालमपुर में प्रातः 10ः30 बजे पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण व नौसेना द्वारा दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope