पालमपुर/कांगडा। मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल ने आज भवारना, रमहेड और मनसिंबल पंचायतों में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित 6 विद्युतिकृत हैंडपंपों का लोकार्पण किया। गांव स्वर्गजन, गदियाड़ा भडग्वार, ओडर, सतरेहड़ डोहरू बस्ती, रमहेड और लस्याड़ी चौक में लगे इन हैंडपंपों से क्षेत्र के लोगों को भरपूर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा इसके अतिरिक्त मनसिंबल पंचायत में पेयजल के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये दिये हैं। जगजीवन पाल ने ओडर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुलह हलके में वर्तमान कार्यकाल में पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 62 करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं, जिसमें पेयजल पर 55 करोड़ और सिंचाई सुविधा पर 7 करोड़ रुपये व्यय किये गए हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। सुलह को आदर्श, सुरक्षित और नशा रहित हलका बनाना उनका मुख्य उदेश्य है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope