धर्मशाला। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मैदान, धर्मशाला में 27 फरवरी को सुबह 10 बजे दिव्यांग व्यक्तियों को सोसायटी की ओर से निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौरतलब है कि इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआरएल) के सामाजिक दायित्व कार्यक्रम (सीएसआर) के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा एवं कृत्रिम अंग निर्माण के क्षेत्र में कार्य करने वाली कानपुर स्थित कंपनी एलिम्को के सहयोग से 15 अक्तूबर, 2017 को पुलिस मैदान धर्मशाला में दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया था। उपायुक्त ने बताया कि शिविर में 131 दिव्यांग व्यक्तियों का चयन किया गया था। इस शिविर में जिन दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण करवाया था, उन्हें निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों से 27 फरवरी को सुबह 10 बजे पुलिस मैदान धर्मशाला में पहुंचने का आग्रह किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-224888, मोबाइल नम्बर 94188-32244 तथा एलिम्को के अशोक साहू के मोबाइल नम्बर 075891-93448 पर संपर्क किया जा सकता है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope