चंबा। जिले में चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर नगरपालिकाचंबा के पाषदों ने ही नगपालिका अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और धरना भी शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि चंबा के अधिकतर मौहल्ले भूसंख्लन की चपेट में है। पूरा मुख्यालय सफाई व्यवस्था की उपेक्षा के चलते चरमराया पड़ा है और नगरपालिका ध्यान नहीं दे रही है। धरने पर बैठे इन पार्षदों का यह भी कहना है कि नगरपालिका प्रधान और ई.ओ.अगर उनकी मांगों को नहीं मानते तो यह उनका धरना प्रदर्शन आजीवन तक यू ही चलेगा। इस धरने में सहयोग देने स्थानीय लोग भी आगे आए हैं। पाषदों के साथ स्थानीय निवासी भी धरने पर बैठे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्थानीय लोगों सहित धरने पर बैठे पाषदों का कहना है कि 1200 वर्ष प्राचीन चंबा एक ऐसी ऐतिहासिक स्थली है जहां पूरे वर्ष बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की आवाजाई चली रहती है। चंबा पहुंचे यह सैलानी चंबा के ऐतिहासिक मंदिरो के इलावा भूरी सिंह संग्रालय जाते है। वहां तक तो थोड़ा बहुत ठीक दिखाई देता है पर मुख्यालय सब्जी मंडी या फिर आसपास देखने पर चारों ओर गंदगी का माहौल पसरा हुआ है। धरने पर बैठे कांग्रेस की युवा नेता एवम नगरपालिका पार्षद अंजली मल्होत्रा, रिशु बडियाल व अन्य स्थानीय लोगों ने सीधे-सीधे नगरपालिका की अध्यक्षा और नगरपालिका के ई.ओ.पर अपनी मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस नगरपालिका का इतना बुरा हाल है कि लोग रोजाना इस नगरपालिका के चक्कर लगाते थक जाते है पर उनका कोई भी कार्य नहीं हो पाता। कई मर्तवा सफाई व्यवस्था पर नगरपालिका हाउस में इस मुद्दे को उठाया पर उनकी आवाज को हर बार दबा दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि 1 जून को ई-टेन्डरिंग के माध्यम से जो विकास कार्य चंबा में लगाने थे, वह भी नगरपालिका के बड़े अधिकारियों ने केवल इसलिए नहीं दिए ताकि अपने चहितो को यह सब कार्य दे सके। नगरपालिका पार्षद अंजली मल्होत्रा और पार्षद रिशु बडियाल ने अपनी इस हड़ताल के बारे यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पारदर्शिता से इस मसले को पूरी तरह हल नहीं किया जाता, यह हड़ताल जारी रहेगी।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope