चंबा। प्रदेश में 1 मई से 31 मई तक भांग और अफीम उन्मूलन पर प्रस्तावित विशेष अभियान को उपमंडल चंबा में सफलतापूर्वक क्रियांवित करने के लिए एसडीएम चंबा बचन सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि उपमंडल को विभिन्न सेक्टरों में बांटा जाएगा एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस सामाजिक बुराई को सामूहिक प्रयासों से ही दूर किया जा सकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान शपथ ग्रहण से आरंभ होगा व रैलियों एवं पोस्टरों के माध्यम से इसके दुष्प्रभावो की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा जिसमें सभी विभागों, पंचायती राज संस्थाओं, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से भांग को नष्ट किया जाएगा। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक चंबा वीर बहादुर, तहसीलदार चंबा, खंड विकास अधिकारी चंबा, मैहला के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope