यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक डॉक्टर ने मरीज के आंत का ऑपरेशन के बाद बड़ी चूक करते हुए पेट में कैंची छोड़ दी। मरीज की मौत हो गई, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब परिजन अस्थियां चुनने गए थे। वहां सर्जिकल कैंची पड़ी मिली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निर्मला पेपर मिल कालोनी निवासी एक 52 वर्षीय महिला ने मंगलवार को निजी अस्पताल में आंत का ऑपरेशन कराया था। महिला की गुरुवार दोपहर को मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को जब परिजन अस्थियां चुनने गए तो राख में सर्जिकल कैंची मिली। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान इसे पेट में छोड़ दिया। इकसे बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया । वे इतने भड़क गए कि यमुनानगर थाना पुलिस को मौके पर ही बुला लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope