सोनीपत। अखिल
भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मदरसे में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया।
इस दौरान परिषद के कार्यकतार्ओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी काफी
संख्या में शामिल थे। हाथों में तिरंगा लिये युवा सोनीपत-गोहाना रोड पर
स्थित मदरसे के गेट पर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद मुस्लिम समुदाय के
युवाओं ने उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्य गेट से लेकर मदरसे की छत कर भारत माता
की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजते। ईदगाह स्थित मदरसे में स्वतंत्रता दिवस
समारोह धूमधाम से मनाया गया। एबीवीपी के कार्यकतार्ओं ने पहले शहर भर से
तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा को कार्यकर्ता मदरसे में ले गए। उनके
साथ सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग भारत माता की जय के नारे
लगाते रहे। कार्यकताओं द्वारा मदरसे की छत पर चढ़कर तिरंगा फहराया गया।
एबीवीपी प्रदेश सह छात्रा प्रमुख प्रियंका, अतुल, अक्षय, मोहित ने कहा
देशभर के सभी समुदाय एक समान हैं। सभी धर्मों ने मिलकर आजादी हासिल की थी।
इसलिए आजादी का जश्न भी एकजुट होकर मनाना चाहिए।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope