• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

हरियाणवी परिधान बन सकते हैं फैशन स्टेटमेंट : प्रो. काद्यान

सोनीपत। भक्त फूल सिंह महिला विश्व विद्यालय में पोशाक 2017 फैशन शो का आयोजन किया गया। स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में हुए इस फैशन शो में मुख्य अतिथि पीजीआई रोहतक से डॉ. वीना गहलोत, विशिष्ट अतिथि महिला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. पी.एस. गहलोत, डॉ. पंकज, डॉ. रजनी मौजूद थे।

हरियाणवी पोशाक पर बहुआयामी परिधान निर्माण और डिजाइन को ध्यान में रखते हुए फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में रैम्प पर हरियाणवी परिधानों में लिपटी मॉडल बनी महिला विवि की छात्राओं ने धूम मचा दी। खादी से लेकर 52 गज के घाघरा और रेजा जैसी पोशाकों में जब रैम्प पर छात्राओं ने कैट वॉक की तो तालियों की गडग़ड़ाहट गूंजती रही। महिला विवि की कुलपति प्रो. आशा काद्यान ने कहा कि फैशन शो में छात्राओं द्वारा जो क्रिएटीविटी दर्शाई गई उससे लगता है हरियाणा परिधान भी फैशन स्टेटमेंट बन सकते हैं। हरियाणवी परिधानों को विभिन्न पहलुओं से जोडक़र आज जो प्रस्तुति यहां दी गई, उससे प्रदेश के स्वर्ण जयंती उत्सव में चार चांद लग गए हैं। वो दिन दूर नही जब हरियाणावी परिधान पूरी दुनिया में फैशन स्टेटमैंट में रूप में अपनाए जाएंगे और इसका श्रेय महिला विवि को जाएगा। मुख्य अतिथि डा. वीना गहलोत ने भी विचार रखे।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-can be made Fashion statement Haryana dress: Prof. kaddhayan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: made, fashion, statement, haryana, dress, kaddhayan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved