• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अध्यक्ष बदलने की चर्चा कोरी अफवाह-तंवर

Rumor of change of chair - Rohtak News in Hindi

रोहतक। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रदेशाध्यक्ष बदलने की चर्चाओं को अफवाह बताया है और कहा है कि दूर-दूर तक कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा है कि आज सबसे हॉट सीट कांग्रेस अध्यक्ष पद की है। तंवर ने कांग्रेस में गुटबाजी से भी इंकार किया है। इसके अलावा उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो के कदम को स्टंट करार दिया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल की नेता को बदलने की चर्चाएं जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन इन चर्चाओं पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं अफवाह के सिवाय कुछ और नहीं हैं। इनमें दूर-दूर तक कोई सच्चाई नहीं है। पिछले तीन साल के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों का विश्वास कायम किया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में सबसे ज्यादा हॉट सीट कांग्रेस अध्यक्ष पद की है। पूरे देश में इतनी प्रतियोगिता किसी और पद के लिए नहीं है। उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस के मजबूत स्थिति में होने का दावा किया।

तंवर शुक्रवार को रोहतक में थे और यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शुरूआत में कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और सब नेता पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। फिर बोले कि कुर्सी के लिए लड़ाई स्वाभाविक है। चाहे वह मुख्यमंत्री पद के लिए हो या फिर अध्यक्ष पद के लिए। तंवर ने कहा कि कांग्रेस के सब नेताओं व कार्यकर्ताओ को व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़कर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जून माह के बाद हरियाणा में ब्लॉक व जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने और सरकार के खिलाफ आंदोलन की भी बात की। अशोक तंवर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह लोगों को धर्म व जाति के नाम पर लड़वा रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rumor of change of chair
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, rothak rumor, change, chair, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved