रोहतक। प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी बताया है और इनेलो व कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता सीएम व पीएम बन सकता है, लेकिन इनेलो व कांग्रेस में ऐसा नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
धनखड़ रविवार को सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि के रोहतक में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। प्रदेश सरकार ने हाल ही वाल्मीकि को चेयरमैन नियुक्त किया है। समारोह के दौरान धनखड़ ने भाजपा की नीतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो तो परिवार की पार्टी हैं, लेकिन भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि हर जाति व वर्ग की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि अगर हरियाणा में इनेलो का राज आ जाए तो फिर सबको पता है, सीएम कौन बनेगा। इसी प्रकार अगर देश में कांग्रेस का राज आ जाए तो फिर पीएम कौन बनेगा, यह भी सबको पता है। जबकि भाजपा में कोई भी साधारण कार्यकर्ता बिना सिफारिश में पद हासिल कर सकता है।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope