रोहतक। भारतीय सेना की ओर से 25 फरवरी को रोहतक में 25
फरवरी को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में भूतपूर्व सैनिकों की रैली होगी।
राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित इस रैली को वीर सैनानी हमारी आन-देश की
शान- नाम दिया गया है। रैली में भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों का मौके पर
ही समाधान किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रैली के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के पेंशन संबधी
मामलों, मेडिकल केयर, इसीएचएस कार्ड, सीएसडी कार्ड आदि की शिकायतें सुनवाई
उपरांत निपटाई जायेगी। इसमें सिविल प्रशासन से भूमि संबंधित विवादों का भी
निपटारा शामिल है। इस अवसर पर सेना द्वारा एक विशाल मेडिकल कैंप का भी
आयोजन किया जाएगा। रैली स्थल पर सेना की ओर से विकलांग सैनिकों को तिपहिया
साइकिल, व्हील चेयर, मॉडीफाईड स्कूटर एवं पैदल चलने की छड़ी आदि भी वितरित
किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope