रोहतक।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश में
पार्टी कार्यकर्ताओं के असंतुष्ट होने पर चतुराई से जवाब दिया है। उन्होंने
कहा कि सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं, वे खुद और सीएम तक संतुष्ट नहीं हैं। जब
भी कोई व्यक्ति संतुष्ट हो जाता है तो उसका विकास रूक जाता है और यह किसी
भी संगठन के लिए हानिकारक है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बराला शुक्रवार को रोहतक में थे। उन्होंने यहां पंडित
दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी विस्तारक बैठक में पदाधिकारियों व
कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
दिया गया। बाद में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि सरकार ने 3 साल
के कार्यकाल के दौरान प्रदेश को भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद व जातिवाद से
मुक्त किया। प्रदेश का समान रूप से विकास किया गया। नौकरियों में भेदभाव को
खत्म किया और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी गई। प्रदेश के नौजवानों को
भाजपा सरकार से जो उम्मीद थी, उस पर वह खरी उतरी। बराला ने जानकारी दी कि
सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर इस बार प्रदेश में कोई बड़ा आयोजन
नहीं होगा। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हिसार में
कार्यक्रम होगा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope