पराली की समस्या को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री
अनिल विज द्वारा केजरीवाल पर उठाए सवाल का जवाब देते हुए गोपाल राय ने कहा
कि मुझे लगता है विज समझदार आदमी हैं, किसी भी राज्य को केंद्र पैसा देता
है। जब केजरीवाल प्रधानमंत्री बनेंगे तो हरियाणा को पैसा जरूर देंगे। साथ
ही उन्होंने कहा कि प्रदूषण की समस्या से पूरा उत्तर भारत त्रस्त है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार व प्रदेश की सरकारों के सम्पर्क में
हैं और दिल्ली में जो कदम उठाए जाने चाहिए, वह किया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा की सभी लोकसभा व विधानसभा की सीटों पर
चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि इनेलो व कांग्रेस के कामों से दुखी
होकर जनता ने भाजपा को चुना था। लेकिन भाजपा ने अपना कोई भी वायदा पूरा नही
किया। इनेलो व कांग्रेस तो मजबूरी का विकल्प हैं। जबकि आप पार्टी उम्मीदों
का विकल्प। अब जनता को तय करना है कि किस विकल्प को चुनते हैं। आप पार्टी
आंदोलन से निकली हुई पार्टी है और वह गलत व्यवस्था के परिवर्तन के लिए काम
करती है। प्रदेश की जनता को बेहतर व्यवस्थाएं देने के लिए ही चुनाव मैदान
में उतर रही है। यह भी पढ़े : सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार
गोपालराय, ग्रामीण विकास मंत्री, दिल्ली सरकार
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope