रेवाड़ी। एक युवक की कुल्हाड़ी से वारकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। पडोसी युवकों पर इस युवक की हत्या का आरोप है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव राजगढ़ में 24 वर्षीय अमर सिंह अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से बातचीत कर रहा था तभी महिला के परिवार से आकाश और रविन्द्र कुल्हाड़ी और रॉड लेकर आए। उनको आता देखकर अमर सिंह खेतों की तरफ भाग गया। पीछे-पीछे अमर सिंह के परिवार के लोग भी खेतों में पहुंच गए, लेकिन तब तक आकाश और रविन्द्र ने अमर सिंह को मौत के घाट उतार दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पडोसी महिला, रविन्द्र और आकाश के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है की वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नही है। फिलहाल जानकारी मिली है कि युवक पडोसी महिला से बातचीत कर रहा था।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope