पानीपत। जंगल में रहने वाला तेंदुआ दो दिन पहले रात के समय पानीपत के सेक्टर-18 की सड़क पर घूमता दिखाई दिया। इस तेंदुए की तस्वीरें एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इसके बाद से आसपास के लोगों मे भय बना हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सेक्टर- 18 के लोगों का कहना है कि उन्हें डर लग रहा है। तेंदुआ यहां कहां से आया और कहां गया। इस बारे में किसी को पता नहीं है। हो सकता है यहीं कहीं छिपा हुआ हो। तेंदुआ कहीं बड़ी दुर्घटना को अंजाम न दे दे। इस बारे में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये वीडियो गलत है। सवाल यह उठता है सीसीटीवी में देखा गया जानवर क्या है? लेकिन इस जानवर को लेकर कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope