पानीपत। हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया के हत्या के मामले में उसकी बहन ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लता का पति दिनेश इन दिनों जेल में बंद है। दिनेश पर हर्षिता के रेप का आरोप है। अब लता ने दिनेश पर हर्षिता की हत्या करवाने का भी आरोप लगा दिया। ज्ञातव्य है कि हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता की कल हत्या कर दी गई थी। पानीपत पुलिस के डीएसपी देसराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हर्षिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि हर्षिता के हत्यारे एक काले रंग की फोर्ड कार में आए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वारदात से पहले इन हमलावरों को चमराडा गांव में भी देखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब हर्षिता चरमाडा गांव से निकली तो हमलावरों ने उसका पीछा करना शुरू किया। हर्षिता उस समय कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की प्रस्तावित रैली के विरोध में हुई बैठक से लौट रही थी और सोनीपत की तरफ जा रही थी। रास्ते में पानीपत के पास इसराना में हमलवारों ने हर्षिता की कार को ओवरटेक किया और हर्षिता को गोली मारकर वहां से भागकर खेत में जाकर छिप गए।
तुम जान लो, मेरे भाई तुम्हे छोडेंगे नहीं: हर्षिता
ज्ञातव्य है कि हर्षिता हरियाणा के सोनीपत स्थित नाहरा गांव की रहने वाली थी। वह अपनी मौसी के पास दिल्ली में रहती थी। वहीं हर्षिता का खरखौदा के दो कलाकारों से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद दोनों कलाकारों ने हर्षिता को धमकी भी दी थी। ये दोनों कलाकार म्यूजिक कंपनी चलात हें। इस पर 12 अक्टूबर को हर्षिता ने खाप को एकत्रित होने के लिए कहा था।
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
धमकी देने वाली कॉल के संबंध में दूरसंचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Daily Horoscope