पानीपत। बीजेपी के राज में किसान परेशान नहीं है। अब किसानों पर लाठीचार्ज नहीं होता है। भाजपा राज में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलता है।
यह कहना है बीजेपी के
किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह भाटी का ,भाटी ने आज पानीपत के बाबरपुर
मंडी का दौरा किया और मंडी का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों व मजदूरों और किसानो से
बातचीत की। भाटी ने बताया कि किसानों को उनकी जली फसल के मुआवजे के बारे में सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं। जल्द ही जांच कर किसानों को मुवावजा
दिया जायेगा।
प्रदेश किसान मोर्चा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी ने कहा कि सरकार डिजास्टर प्लान
के तहत गिरदावरी रिपार्ट तैयार करवा रही है। जल्द ही किसानों को उनका मुवावजा दे दिया जायेगा। भाटी ने कहा की पिछली सरकारों के राज में किसानों पर अत्याचार होते आये हैं,
लेकिन बीजेपी के राज में किसानों को कोई परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा
कि देश और प्रदेश का शासन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी मंडी
में किसानों को कोई भी परेशानी नहीं है। उन्होंने सरकार की राजनेताओं की
गाड़ियों से रेड लाइट हटाने के कदम को सरहानीय बताया।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope