पंचकुला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आईटी विंग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव राघव विज शनिवार को पंचकूला पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने भाजपा सरकार को तबादलों की सरकार कहते हुए आड़े हाथ लिया। राघव विज ने कहा जो सरकार अपने नाराज विधायकों को संभालने में असमर्थ है, वो प्रदेश की जनता के लिए क्या अच्छा करेगी। कांग्रेस में हुड्डा गुट व तंवर गुट की तकरार को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने आईटी विंग की एक कमेटी का गठन करने की बात भी कही। जो प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों और सांसदों को डिजीटलाईज्ड करने का काम करेगी। उन्होंने प्रदेश में फिर से चुनाव कराए जाने पर भाजपा का सूपड़ा साफ होने और कांग्रेस सरकार बनने का वादा किया।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope