नूंह। जिले के
पुन्हाना बीसरू मोड़ पर एक बेकाबू ट्रक ने एक युवक को रोंद डाला। गंभीर रूप
सेे घायल युवक को पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया
गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर
फरार हो गया। पुन्हाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ
मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्राप्त जानकारी के अनुसार
पुन्हाना के बीसरू रोड पर शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे पुन्हाना बीसरू मोड़
पर 28 वर्षीय युवक आरिफ खड़ा था। तभी सामने से एक बेकाबू ट्रक आया और आरिफ
को रोंद डाला। आस-पास के लोगों ने आरिफ को उठाकर पुन्हाना सामुदायिक
अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु आरिफ ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरिफ के
परिजनों ने बताया की वो फेरी आदि का काम करता था। शुक्रवार को किाी
रिश्तेदारी में से आ रहा था जिसे ट्रक ने कुचल दिया।
वहीं पुन्हाना सिटी
चौकी प्रभारी समसुद्दीन ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की
पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
जाम पड रहा लोगों की जिदंगी पर भारी
पुन्हाना
के बीसरू रोड प्रतिदिन लगने वाला जाम लोगों की जिदंगी पर भारी पड रहा है।
सडको पर अतिक्रमण के अलावा सडक के दोनों ओर खडे वाहनोंं के कारण अक्सर जाम
की समस्या उतपन्न होती है। स्थानिय प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी कभी
अतिक्रमण के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं की।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope