• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दोरखी गांव में दो गुट भिड़े ,जमकर संघर्ष, 6 लोग घायल

Two groups in Dorjee village, fierce fighting, 6 people injured - Nuh News in Hindi

नूंह। मेवात जिले के दोरखी गांव में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुट के लोगों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ,जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रति खान निवासी दोरखी ने अपने साले की लड़की की शादी दोरखी गांव में ही ईसा के साथ करीब 8 साल पहले कराई थी। ससुराल पक्ष के ईसा इत्यादि ने लड़की की पिटाई की तो बात मायके तक पहुंच गई। मायके वाले दोरखी गांव पहुंचे तो लड़के पक्ष के लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की , इसी बात पर बिचोलिया ने लड़की पक्ष के लोगों की मदद में कुछ कहा तो लड़के पक्ष के लोगों से बात हजम नहीं हुई। इसी विवाद में आज जमकर झगड़ा हुआ, झगड़े में लाठी,डंडा जमकर चले जिसमें जमकर खून खराबा हुआ। घायलों का उपचार अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में चल रहा है। घायलों में मौसम नाम के व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी झगड़े में चोटें आई हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two groups in Dorjee village, fierce fighting, 6 people injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, hindi news, two groups in dorjee village, fierce fighting, 6 people injured, news in hindi, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved