मेवात। पुन्हाना उपमंडल के बडेड गांव में गौकशी को रोकने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती
कराया। पुलिस ने करीब 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न
धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चांदडाका चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह माइनिंग चैकिंग के लिए मल्हाका मोड़ पर पुलिस कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बडेड गांव निवासी मूसा, काला, यूसूफ पुत्रान सरफू, पप्पी पुत्र रमजान व फज्जू, सगीर पुत्रान महताब गौकशी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जब मौके पर छापा मारा तो पुलिस की गाडी को देखकर उक्त लोग भागने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उक्त लोग गांव में भाग निकले। पुलिस ने मौके से करीब दो क्विंटल गाय का मांस, गौकशी में प्रयोग करने वाली कुल्हाडी़ बरामद की है।
पुलिस अभी कार्यवाही कर ही रही थी कि उपरोक्त सभी लोग गांव के 15-20 लोगों के साथ आए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, उक्त लोग मौके से गाय का मांस, खाल व कुल्हाडी़ ले गए और उन्हें खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस पार्टी पर हमले की खबर लगने के बाद पिनगवां पुलिस, पुन्हाना पुलिस के साथ बिछौर पुलिस के जवान मौके पर पंहुच गए। पथराव में चोटिल हुए दोनों पुलिस कर्मचारियों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में दाखिल कराया। पुन्हाना पुलिस ने 6 नामजद सहित करीब 20 अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope