कासिम खान,मेवात। सोशल मीडिया पर आजकल एक पंचायत द्वारा एक युवक के पीछे हाथ बांधकर गांव
में घुमाने ,पीटने के अलावा भरी भीड़ के सामने पांच जूते सिर पर मारने के
अलावा दंड के रूप में 80 हजार रुपये वसूलने की बात कही जा रही है। देखने
वालों की भारी भीड़ जमा है। सोशल मीडिया पर युवा पीढ़ी इसे बड़े शौक से देख
रही है। पंचायत जब इस युवक को सजा दे रही थी , तो किसी अज्ञात शख्स ने यह
वीडियो बनाई और बाद में उसे वायरल कर दिया। हमने इस वायरल वीडियो की सच्चाई
पता करने की पड़ताल शुरू की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हमारी पड़ताल में पुन्हाना उपमंडल के दो पड़ोसी
गांवों के बीच का यह मामला है। मामला आशिकी से जुड़ा हुआ है। एक गांव का
लड़का पड़ोस के गांव की लड़की से आशिकी करता था। नौबत इतनी बढ़ी कि कई दिन पहले
लड़का - लड़की को लेकर फरार हो गया। परिजनों - ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की
तो लड़की को ढूंढ लिया और लड़के का नाम - गांव सब पता चल गया। सोमवार को इस
मसले पर लड़की पक्ष के गांव में पंचायत हुई , जिसमें लड़के पक्ष के लोगों को
भी बुलाया गया। बस फिर क्या पंचों ने सामाजिक ताने - बाने को देखते हुए
लड़के पक्ष को जूते मारने से लेकर नकदी दंड के रूप में जमा करने का फैसला
सुना दिया। साथ ही पंचायत कि अगर दोबारा आशिकी की कोई हरकत हुई , तो लड़के
पक्ष को लाखों रुपये का दंड देना पड़ेगा। मामला सामाजिक और पड़ोसी दो गांवों
का होने की वजह से सबकी जुबान बंद है ,तो पुलिस तक मामले की शिकायत नहीं
हुई है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope