• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाउस टैक्स और फसल बीमा योजना के नाम पर जेब काट रही है सरकार-तंवर

The name of the House Tax and Crop Insurance Scheme is cutting the pockets - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि दिल्ली में आने वाली एमसीडी चुनावों में प्रदेश कांग्रेस सहयोग देगी। चुनाव में सहयोग को लेकर एक अप्रैल को दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक होगी। मिशन-2019 और प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ता जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे अवगत करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स और फसल बीमा योजना के नाम किसानों व आम लोगों की जेब काटी जा रही है। सरकार सुविधाएं देने से पीछे हट रही है। प्रदेश में कच्ची कालोनियों में सुविधा देने का मुद्दा कांग्रेस द्वारा उठाया जाएगा। वे चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय पिपली में कार्यकर्ता दीपक मेहरा का कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे। दीपक परिवर्तन सम्मेलन सढोरा में ट्रैक्टर से गिरकर चोटिल हो गया था। पिपली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की जान होते हैं,कार्यकर्ता कभी भी मुश्किल में हो उनकी मदद करना पार्टी का फर्ज है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सचिवों की खंड स्तर पर ड्यूटियां लगाई है, हर ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जो कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। पंजाब जीत की लहर का असर प्रदेश में भी दिख रहा है। परिवर्तन यात्राओं के जरिये भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के समक्ष उजागर किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर बोलते हुए कहा कि जो पदाधिकारी अच्छा काम करेगा, उसकी पदोन्नति दी जाएगी और जो पिछड़ेगा उसे हटाया भी जाएगा। ग्रामीण गैर राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि के लोगों को आगे लाने के लिए भी कार्य किया जाएगा। इस मौके पर विशाल ¨सगला, रणधीर ¨सह, गो¨वद रामगढ़, अजय शर्मा, सुभाष पाली, संदीप, रणजीत नैन, गौरव, सुरेंद्र, र¨वद्र व तरसेम प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The name of the House Tax and Crop Insurance Scheme is cutting the pockets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the name of the house tax and crop insurance scheme is cutting the pockets, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved