• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय संस्कृति और प्रकृति में नारी का विशेष स्थान - राज्यपाल

Special place for women in Indian culture and nature - Governor - Karnal News in Hindi

करनाल। भारतीय संस्कृति और प्रकृति में भारतीय नारी का विशेष स्थान है। इसी कारण पूरे देश में उन्हें लेडीज फस्र्ट कहते हुए आगे बढ़ाया जाता है और उनका सम्मान किया जाता है। ये कहना है राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का। वे गुरुवार को नूर महल होटल में हुए एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने पूर्व सीनियर पत्रकार स्वर्गीय मित्रसेन आर्य की फोटो के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी को पूजा जाता है और मनुष्य ज्ञान प्राप्त करने के लिए मां सरस्वती, शक्ति याचना के लिए मां दुर्गा और समृद्धि प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ नारी के सम्मान में कमी आई है। जिससे समस्याएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नारी को सम्मान देने का प्रण करना होगा, तभी भारत देश आगे बढ़ेगा और परिवार सुखी होगा। उन्होंने प्रदेश में लिंगानुपात 870 के मुकाबले दो साल में 938 तक पहुंचने पर खुशी भी जताई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special place for women in Indian culture and nature - Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special place for women in indian culture and nature - governor, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved