• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जींद में आयोजित होने वाली युवा हुंकार रैली ऐतिहासिक होगी: नायब सिंह सैनी

Yuva Hunkar rally to be held in Jind will be historic said Nayab Singh Saini - Kaithal News in Hindi

नवीन मल्होत्रा,कैथल। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 15 फरवरी को जींद में आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी की युवा हुंकार रैली ऐतिहासिक रैली होगी। प्रदेश के युवाओं में इस मोटरसाइकिल रैली के प्रति काफी उत्साह है तथा इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी राजनीतिक पार्टी की रैली को विफल करने की विपक्ष द्वारा कुचेष्टा करने का प्रयास किया जा रहा है।

नायब सैनी स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरूण सर्राफ, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, संजय भारद्वाज, बाबू राम सैनी, मनीष कठवाड़, गोपाल सैनी, कृष्ण सैनी, रोशन लाल पूंडरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता को पचा नही पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाईयों को छु रहा है तथा पूरे विश्व में देश की साख बढ़ी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुरानी राजनीतिक व्यवस्थाओं को समाप्त करते हुए प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर अनूठा कार्य किया है। प्रदेश में लगभग 30-35 वर्ष पूर्व सिंचाई के लिए बनाई गई सिंचाई परियोजनाओं की टेल तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया है, जिससे किसानों को लाभ हुआ है। अब प्रदेश के युवा शिक्षा प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं। प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे विपक्ष बोखलाया हुआ है।

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी पार्टियों कांग्रेस व इनेलो पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने अपने शासन काल के दौरान प्रदेश को लूटने का कार्य किया है तथा जनता को प्रताड़ित किया है। प्रदेश की जनता ने इन पार्टियों को नकार दिया है तथा इन पार्टियों का जनाधार समाप्त हो गया है। अब यह पार्टियां अपनी जमीन तलाश रही हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो व कांग्रेस पार्टी ने मिलकर एक बाहरी व्यक्ति को हरियाणा प्रदेश का सामाजिक माहौल बिगाड़ने के लिए आगे किया है। इन पार्टियों ने हरियाणा के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने का कार्य किया है, जिसके लिए प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नही करेगी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में संत महात्माओं की संस्कृति को नष्ट करने की कुचेष्टा कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही है। कुरूक्षेत्र की पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया था। इसी अमर संदेश को पूर्ण विश्व में पहुंचाने का कार्य गीता ज्ञानम संस्थानम द्वारा किया जा रहा है। सरकार द्वारा इसलिए इस संस्थान को जमीन उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं के बारे में आपत्ति जनक बातें करने वाले नेताओं को संत महात्माओं से माफी मांगनी चाहिए। सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा 2 लाख युवाओं को यह प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि यह युवा विभिन्न औद्योगिक ईकाईयों में रोजगार प्राप्त कर सकें। इस रैली में मोटरसाइकिल से लाखों युवा पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भव्य स्वागत करेंगे।


श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संस्कारवान है, जो इस युवा हुंकार रैली में संस्कार पूर्ण तरीकों से रैली में भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं को बाईक रैली के दौरान हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने, 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बाईक चलाने तथा राहगीरों को रास्ता देने का संदेश दिया गया है। इस रैली को सफल बनाने की सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोहतक दौरा कार्यक्रम के दौरान इस युवा हुंकार रैली की योजना बनाई गई थी, जिसमें लाखों युवा भाग लेकर इसे ऐतिहासिक रैली बनाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yuva Hunkar rally to be held in Jind will be historic said Nayab Singh Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yuva hunkar rally, युवा हुंकार रैली, अमित शाह, नायब सिंह सैनी, amit shah jind rally, jind rally will be historic, nayab singh saini, haryana goverment, हरियाणा सरकार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved