कैथल। जिला
में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक
प्रबंध किये हुए है। शहर में बनी हुई है फिर भी
जनता का मनोबल बढ़ने और सुरक्षा का विश्वास पैदा करने के लिए जिला
प्रशासन ने अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टेन शक्ति सिंह और पुलिस अधीक्षक सुमेर
प्रताप सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फ्लैग मार्च में जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी पुलिस बल के
आगे पैदल चल रहे थे। प्रशासन ने आज शहर में फ्लैग मार्च
निकाल कर आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया है । अतिरिक्त
उपायुक्त कैप्टेन शक्ति सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन जनता के जानमाल की
सुरक्षा के लिए पूरी तरह से दिन रात नजर बनाये हुए है। उन्होंने
कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को किसी प्रकार की शरारत नहीं करने दी
जाएगी। असामाजिक तत्वों की पुलिस धड़पकड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि
जिला की जनता ने प्रशासन का पूरा सहयोग दिया है और आगे भी जिला
प्रशासन यह उम्मीद करता है कि जिला की जनता प्रशासन का सहयोग करती
रहेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope