कैथल। आॅल इंडिया बैंक कर्मचारी यूनियन ने बैंक कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में आज जिले समेत प्रदेश की सभी सरकारी बैंकों में हड़ताल जारी रखी। यूनियन के आह्वान पर आज कैथल जिला में कर्मचारी हड़ताल पर रहे और बैंकों के गेट पर ताले लगे मिले। कैथल लघु सचिवालय के निकट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बाहर भारी संख्या में पुरुष और महिला कर्मचारियों ने धरना दिया और जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार बैंक कर्मचारियों के साथ सरेआम नाजायज काम कर रही है। सरकार केवल बैंक कर्मचारियों को बहकाकर ड्यूटी व उसके बाद भी काफी काम करवा लेती है और फिर वायदे भूल जाती है। सरकार अपने सांसदों, विधायकों के वेतन और अन्य भत्ते खूब बढ़ा देती है लेकिन जब बात बैंक कर्मचारियों की आती है तो मुंह मोड़ लेती है। आज बैंक हड़ताल होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope