कैथल। गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत की ख़ुशी में कैथल जिला के भाजपा कायकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा की जीत का समाचार मिलते ही शहर के जवाहर पार्क में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इक्कठे हो गए और ढोल धमाके के साथ जीत की ख़ुशी का जश्न मनाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की अगुवाई में विजयी जलूस निकला। पेहोवा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँटे और ख़ुशी में झूमे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी आज देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय है और देश से धीरे धीरे कांग्रेस पार्टी का सफाया होता जा रहा है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope