कैथल। नगर परिषद् में वाले सफाई कमचारियों ने पिछले कई माह से वेतन न मिलने और
पिछले काफी समय से बकाया पड़ा एरियर न मिलने के विरोध में नगरपालिका
कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुरुष और महिला
सफाई कर्मचारी अपने हाथो में झाड़ू लिए सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए लघु
सचिवालय पंहुचा जहा उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन के पांच सदस्य
सिटी मजिस्टेट से मिले और सफाई कर्मचारियों की मांगो का ज्ञापन उन्हें
सौंपा। यूनियन लीडर ने कि कैथल नगर परिषद् के सफाई कर्मचारियों की पिछले
कई माह से वेतन बकाया है और कई कर्मचारियों का एरियर भी बकाया है , नगर
परिषद् और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियो से बार बार अनुरोध के बाबजूद भी
अधिकारियो ने सफाई कर्मचारियों की मांगो की ध्यान नहीं दिया। उन्होंने
कहा कि सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण वे अपने अपने बच्चो का
पालन पोषण नहीं कर पा रहे है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि
जल्द ही जिला प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की मांगो को नहीं किया तो वे
आंदोलन करने पर विवश होंगे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope