कैथल। जेसीआई. कैथल
सैन्ट्रल की महिला विंग द्वारा स्वास्थ्य जागरुक कार्यक्रम का आयोजन किया
गया। यह कार्यक्रम प्रधान पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें
महिला विंग ने सभी महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से
बुलाई गई हैल्थ विशेषज्ञ सपना कालरा ने महिलाओं को बताया कि महिलाओं को
अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए।
बदलते मौसम के साथ
स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को सबसे पहले अपने
खान-पान का ध्यान रखना होगा। उन्होंने बताया कि आज के समय खाना पच नहीं
पाता, जिसके लिए उन्होंने महिलाओं को कई तरह के टिप्स बताए। उन्होंने बताया
कि महिलाओं को मौसम में परिवर्तन के अनुसार हल्के व्यंजनों को बनाना चाहिए
जिससे न केवल वह खाना शरीर के लिए बेहतर होगा, बल्कि उस खाने से शरीर को
किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता। इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्षा
मीनू मंगला व कार्यक्रम निदेशक नितिका बंसल ने हैल्थ विशेषज्ञ सपना कालरा
को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जेसीआई कैथल सैंट्रल के
प्रधान पंकज गुप्ता ने महिला विंग के इस कार्य की सराहना की और बताया कि
जिस तरह कार्यक्रम में महिलाओं को अपनी हैल्थ को अच्छे से रखने के गुर
सिखाए गए हैं, वह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। इस अवसर पर नितिका
बंसल, निधि गुप्ता, पूजा किठानियां, प्रियंका मित्तल, मीनू मंगला, कशिश
गुप्ता, सुमन कंसल, ममता अग्रवाल, निधि कपूर, इशिका गर्ग, दीपक मित्तल,
धीरज गर्ग, गिरीश गर्ग, सुषम कपूर, रोहित सरदाना, सचिन मित्तल, वीशू मंगला,
अंकुश किठानियां आदि भी मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी
धनबल, मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट का न हो गलत इस्तेमाल : मायावती
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope