हिसार।
भारतीय नेवल अकादमी केरल में गत दिवस आयोजित दीक्षांत समारोह में गांव
नहला निवासी नवीन ढिल्लो ने बतौर सब लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त
किया है। नवीन का चयन जुलाई 2014 में भारतीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खड़कवासला
पूना में हुआ था। तीन वर्ष की अथक मेहनत व लग्न की बदौलत नवीन की नियुक्ति
भारतीय नौ सेना की फ्लाइंग ब्रांच में हुई है और आगे की ट्रेनिंग भारतीय
नेवल अकादमी कोचीन में होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नवीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता
पिता को दिया है। नवीन के पिता सतबीर सिंह ढिल्लो खुद भारतीय वायुसेना से
सेवानिवृत हैं। अभी हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग में राजकीय उच्च विद्यालय
फ्रांसी, हिसार में बतौर क्लर्क अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नवीन की आदर्श
उनकी माता मीना ढिल्लो है, जो गृहणी है। नवीन ने अपनी दसवीं कक्षा केंद्रीय
विद्यालय हिसार व 12वीं कक्षा सनराइज पब्लिक स्कूल सरसौद से पास की थी।
नवीन को बचपन से ही तैराकी का शौक रहा है। उसका बचपन का सपना जहाज उड़ाने का
था, जो उसने अपने पिताजी के साथ रहते हुए विभिन्न वायुसेना स्टेशनों पर
संजोया था। अपने माता पिता की इकलौती संतान होने के बावजूद नवीन में देश
प्रेम की इतनी प्रबल भावना है कि देशसेवा के लिए भारतीय नौ सेना को
प्राथमिकता दी।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope