• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राम रहीम के बाद अब आज होगा रामपाल के गुनाहों का हिसाब, हिसार कोर्ट..

हिसार। डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम के गुनाहों का हिसाब तो सोमवार को सीबीआई कोर्ट ने कर दिया। इसके बाद आज एक और बाबा के गुनाहों का फैसला होगा। यह भी हरियाणा से ही है। ज्ञातव्य है कि हरियाणा के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम संचालक रामपाल के खिलाफ चल रहे दो केसों में हिसार कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। गौरतलब है रामपाल देशद्रोह और हत्या के मामले में हिसार जेल में बंद है। रामपाल पार फैसले को देखते हुए हिसार में धारा 144 लागू कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि पिछले बु़धवार को रामपाल की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने तब अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आज हिसार कोर्ट रामपाल पर अपना फैसला सुनाएगी।

क्या है मामला:
ज्ञातव्य है कि सतलोक आश्रम संचालक रामपाल पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आश्रम में जबरन लोगों को बंधक बनाने का केस दर्ज है। इन दोनों मामलों में रामपाल के साथ प्रीतम सिंह, राजेंद्र, रामफल, विरेंद्र, पुरुषोत्तम, बलजीत, राजकपूर ढाका, राजकपूर और राजेंद्र को आरोपी बनाया गया है।

रामपाल पर हत्या का केस भी:

ज्ञातव्य है कि रामपाल कबीर पंथ विचारधारा वाले हैं। रामपाल स्वामी रामदेवानंद महाराज के शिष्य हैं। रामपाल को तीन वर्ष पहले बरवाला में हुए विवाद के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं रामपाल पर वर्र्ष 2006 में भी हत्या का केस दर्ज हुआ था।

कौन हैं रामपाल दास:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hisar Court to pronounce verdict in 2 criminal cases against Rampal case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: verdict on rampal today, self styled godman rampal, hisar court to pronounce verdict on rampal, 2 criminal cases against rampal case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved