हिसार। कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद देशभर
में इसके खिलाफ कडा विरोध किया जा रहा है। आतंकवादियों के खिलाफ सरकार से
कड़ी कार्रवाही की मांग की जा रही है। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो
गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए थे। देश कई पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला
फूंका और नोरेबाजी की गई। हरियाणा के हिसार में अमरनाथ यात्रियों पर हुए
हमले विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मस्जिद के इमाम को मस्जिद
के बाहर निकाल कर थप्पड मारने का मामला सामने आया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बजरंगदल के
इन कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के विरोध में पहले आतंकवाद
का पुतला फूंका उसके बाद एक मस्जिद के बाहर पहुंच गए। बजरंगदल के
कार्यकर्ताओं ने इमाम को बाहर निकाला और जबरन उन्हें भारत माता की जय बोलने
के लिए कहने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने इमाम को थप्पड़
भी जड़ दिया।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope