• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया राजीव गांधी जी का बलिदान दिवस

Rajiv Gandhi jis sacrifice day celebrated at Congress office - Gurugram News in Hindi

गुडग़ांव। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी ने कहा कि स्व राजीव गांधी का सपना समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना था। उन्होंने भारत को तकनीकी तौर पर आत्मनिर्भर बनाने और समृद्ध करने के लिए मजबूती प्रदान करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने युवाओं को देश के निर्माण में भागीदार बनाने के लिए मतदान का अधिकार 18 वर्ष की उम्र में दिलवाया। स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि हिंसा के मुकाबले अहिंसा के लिए ज्यादा साहस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा था कि ऐसी शिक्षा होनी चाहिए, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व के साथ.साथ उसका बोद्धिक विकास हो।


कांग्रेस प्रदेश महासचिव चौ. खजान सिंह ने कहा कि स्व राजीव गांधी का देश को 21वीं सदी में तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शिखर पर पर ले जाने का मकसद था। कंप्यूटर क्रांति उनकी सोच का ही परिणाम है, जो आज कम्प्यूटर गांव-गांव तक पहुंच गया है। उन्होंनेे कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत देश के लिया अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिनकी शाहदत को समस्त भारत देश नमन करता है। उन्होंने पंचायती राज को कायम करने के लिए भरसक प्रयास किये, जिसका उदहारण हमें आज पंचायतों में देखने को मिलता हैं । महिलाओं की पंचायत में भागीदारी भी उन्ही की देन हैं । आज महिलाएं परदे से बाहर आकर पंचायत में अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए फेसले करती हैं यह सब राजीव गांधी की सोच थी, कंप्यूटर भारत देश में लानें वाले केवल राजीव गांधी थे । आज आप देख सकते हो कि देश में हर जगह कंप्यूटर लगे हुए हैं ।

प्रथम कक्षा का छात्र भी भारत देश में कंप्यूटर शिक्षा लेता हैं। कंप्यूटर आज हर व्यक्ति की जरुरत बन गया हैं। इस मौके पर युथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विक्रम यादव, महिला कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्ष कांता देवी, ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण सैनी, बादशाहपुर ब्लाक अध्यक्ष योगेंद सिंह, रामपत प्रेमी, आजाद सिंह अहलावत, रामअवतार शर्मा, संजय सिवान, करण सिंह, नानक चंद्र सिंगला, श्यामपाल यादव, विरेंद्र सिंह तोमर, मुकेश डागर, सुन्दर सिंह, महोदेवन, रिटायर्ड डीएसपी बक्सी सिंह इत्यादि के अलावा सैंकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajiv Gandhi jis sacrifice day celebrated at Congress office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajiv gandhi ji\s sacrifice day celebrated at congress office, gurgaon news, gurgaon hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved