गुरुग्राम। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के शौचालय में आठ सितंबर को दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या का आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार अब अपने बयान से ही पलट गया है। कोर्ट में अशोक कुमार ने पुलिस पर उसे फंसाने का आरोप लगाया है। आरोपी अशोक कुमार ने गुरुग्राम की स्थानीय कोर्ट में पेशी के दौरान अपने पूर्व के बयान से पलटते हुए खुद को निर्दोष बताया। आपको बता दें कि अशोक ने पुलिस की पूछताछ में और मीडिया के सामने प्रद्युम्न की हत्या की बात कबूली थी, लेकिन वह कोर्ट में अपने बयान से मुकर गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आरोपी अशोक के वकील ने कहा कि अदालत में दिया गया बयान ही मायने रखता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अशोक कुमार को 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अशोक के अलावा इस मामले में जेजे ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए स्कूल के उत्तरी जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस तथा एचआर प्रमुख जियूस थॉमस की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इन्हें भी अशोक के साथ 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसआईटी ने इन पर स्कूल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न करने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले अशोक के वकील ने भी मीडिया से कहा था कि पुलिस अशोक को फंसा रही है। उनके मुताबिक, अशोक ने उनको बताया था कि पुलिस ने उसे दो दिन के लिए चुप रहने को कहा था और फिर छोड़ देने का वादा किया था। कंडक्टर के कपड़ों पर खून के निशान बच्चे को गोद में उठाने के बाद लगे थे और उसके पास कोई चाकू नहीं था। वकील ने तो यहां तक दावा किया था कि अशोक को जुर्म कबूलने के लिए 25 लाख का ऑफर भी किया गया।
10 दिन बाद फिर खुला रेयान स्कूल
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope