फतेहाबाद। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा आईएएस की बेटी से शराब केे नशे में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद इनेलो ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता स.निशान सिंह ने कहा है कि लोगों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले लोग इस कद्र गिर चुके हैं कि वे अब सत्ता के नशे में चूर होकर प्रदेश की बेटियों पर बुरी नजर रखने लगे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे ने एक आईएएस अधिकारी की बेटी से जो शर्मनाक हरकत की है, उसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का भतीजा अपने ही गांव की बेटी को उठा ले जाता है तो उसका बेटा किसी की बेटी का पीछा करता है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या यह लोग सत्ता के काबिल हैं। ऐसे लोग सत्ता के नशे में चूर होकर समाज को बदनाम करने व अपने की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली दिखाकर वाहवाही लूट रहे थे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे को जोर शोर से लोगों को समझा रहे थे, अब उनको देखना चाहिए कि किस प्रकार उनकी सरकार के नुमाइंदे ही बेटियों से शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सुभाष बराला में जरा भी नैतिकता है तो वह अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देें। वहीं उन्होंने प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर से भी कहा है कि वह सुभाष बराला को तुरंत उनके पद से बर्खास्त करके पार्टी से निष्कासित करें। निशान सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लोगों की परेशानियों को दूर करने का तो कोई काम नहीं किया, लेकिन परेशान करने में नंबर वन बन गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope