चंडीगढ़। वर्तमान
गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 52.97
लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 4.17 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया
है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी
देते हुए बताया कि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 9.50 लाख क्विंटल गन्ने की
पिराई करके 73780 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है जबकि शाहबाद सहकारी चीनी
मिल ने 8.62 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 69100 क्विंटल चीनी का
उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, महम ने 6.07 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई
करके 46,350 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने
5.58 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 44,335 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया
है।
उन्होंने
बताया कि करनाल सहकारी चीनी मिल ने 5.28 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके
43,060 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल जींद ने 4.34
लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 34,150 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
सहकारी चीनी मिल पानीपत ने 3.87 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 30525
क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पलवल ने 3.63 लाख
क्विंटल गन्ने की पिराई करके 27540 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
सहकारी चीनी मिल सोनीपत ने 3.61 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 27,950
क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल गोहाना ने 3.47 लाख
क्विंटल गन्ने की पिराई करके 21100 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल असंध ने 5.31 लाख क्विंटल गन्ने
की पिराई करके 39500 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि
प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 8.66 प्रतिशत
रही है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope