• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निकाय चुनावों के लिए सीटों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

local Body election lottery reservation of seats - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने बवानीखेड़ा, इंद्री नगरपालिका, पटौदी, नारनौंद, तावडू, नीलोखेड़ी पालिका के विभिन्न वार्डों की सीटों का आबंटन/निर्धारण किया है।

हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि बवानीखेड़ा नगरपालिका के 15 वार्डों में से वार्ड संख्या 2,3,4,12 व 15 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड संख्या 4 व 15 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 1 व 13 को पिछड़े वर्ग क लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 7, 11 व 14 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इंद्री नगर पालिका के 13 वार्डों में से वार्ड संख्या 10, 12 व 13 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड संख्या 13 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 8 व 9 को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 1,2,3 व 5 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

पटौदी पालिका के 15 वार्डों में से वार्ड संख्या 3, 6 व 14 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 1 व 15 को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 5,8,10 व 13 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
नारनौंद पालिका के 13 वार्डों में से वार्ड संख्या 8 व 13 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड संख्या 13 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 2 व 3 को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 4, 5, 6 व 7 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।तावडू पालिका के 15 वार्डों में से वार्ड संख्या 2, 8, 9 व 14 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड संख्या 2 व 8 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 1 व 6 को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 3, 4 व 13 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

नीलोखेड़ी पालिका के 13 वार्डों में से वार्ड संख्या 5, 6, 7 व 10 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें से वार्ड संख्या 7 व 10 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगी। इसके अतिरिक्त, वार्ड संख्या 9 व 12 को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 1, 8 व 11 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-local Body election lottery reservation of seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, chandigarh news, reservation given to women, sc st, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved