चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का अवसर मात्रभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सशस्त्र सेनाओं के शूरवीर सैनिकों को स्मरण करने का दिन है। इस दिन हम शहीदों का सम्मान करते हैं, युद्ध विधवाओं, नि:शक्त व जरूरतमंद सैनिकों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त करते हैं और उन्हें आश्वस्त करते हैं कि पूरा देश उनके साथ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज यहां से जारी एक संदेश में मनोहर लाल ने कहा कि झण्डा दिवस हम सब को सशस्त्र सेनाओं के सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए उदारता से योगदान देकर उनके प्रति अपनी एकजुटता दिखाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों से वीर सैनिकों तथा उनके परिवारों का सदैव सम्मान किया है और राज्य सरकार ने भी उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं।
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे युद्घ विधवाओं, नि:शक्त सैनिकों तथा जरूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास के पुनीत कार्य के लिए स्वेच्छा से योगदान देकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस-2017 को सफल बनाएं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope