• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जींद में मोटरसाइकिल रैली से नई हुंकार भरने को तैयार हरियाणा बीजेपी

haryana BJP ready to motorcycle rally in Jind on February 15 - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। प्रदेश की राजनीति में नई हुंंकार भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जींद के मैदान को चुना है। इस बार भाजपा 15 फरवरी को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में मोटरसाइकिल पर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विरोधियों को करारा जवाब देने के लिए निकलेगी।


जींद की धरती हमेशा से ही प्रदेश में नए राजनैतिक समीकरण पैदा करती रही है और प्रदेश की राजनीति को दिशा भी दी है। यहां सभी दलों ने बड़ी-बड़ी रैलियां की हैं और इससे पहले कभी ट्रैक्टर तो कभी गाडिय़ों के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। ऐसे में भाजपा ने भी इसी मैदान को चुना है। जींद की इस धरती पर भाजपा की इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1111 मोटरसाईकिल लेकर कार्यकर्ता शामिल होंगे।


जींद में 15 फरवरी को होने वाली इस मोटरसाईकिल रैली को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। रैली में कार्यकर्ता व आम लोग अधिक से अधिक जुड़ें इसके लिए 22, 23 व 24 जनवरी को जिला स्तर पर मीटिंगों को आयोजन किया जा रहा है। इन मीटिंगों में जींद रैली को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद 27, 28 व 29 जनवरी को मंडल स्तरों पर मीटिंगें आयोजित होंगी और इन मीटिंगों पर प्रत्येक व्यक्ति तक संपर्क बनाने का भाजपा का लक्ष्य है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इस रैली से जुड़े इसके लिए पार्टी ने प्रत्येक जिला व मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं व नेताओं की जिम्मेदारियां तय की हैं।


भाजपा ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में केंद्र व प्रदेश में क्या कार्य किया है इस रैली के जरिए पार्टी यह संदेश भी प्रदेश की जनता को देगी। एक तरह से माने तो जींद में रैली के बड़े राजनैतिक मायने भी कहे जा सकते हैं। जीटी रोड बैल्ट और अहीरवाल में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली भाजपा ने यहां रैली कर इनेलो व कांग्रेस दोनों को चिंता में डाल दिया है। यही नहीं रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ता मोटरसाईकिलों पर पहुंचे और कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए कार्यकर्ताओं की मोटरसाईकिलों का रजिस्ट्रेशन का कार्य सात फरवरी से शुरू किया जाएगा।


रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी बड़े नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ ही मोटरसाईकिलों से रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-haryana BJP ready to motorcycle rally in Jind on February 15
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana bjp, bjp ready, bjp motorcycle rally in jind, jaid rally on february 15, amit shah, manohar lal khattar, haryana goverment, हरियाणा सरकार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved