• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

500 विद्यालयों में खेल नर्सरियां और 1500 गांवों में व्यायामशालाएं खुलेगी

Gymnasiums in 500 schools and 1500 villages will open - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलों के विकास को गति देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न 500 विद्यालयों में खेल नर्सरियां और 1500 गांवों में खेल व्यायामशालाएं स्थापित की जा रही हैं।
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई (सोनीपत) में आयोजित 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2017 के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के परिणामस्वरूप हरियाणा प्रदेश खेल हब के रूप में विकसित होने की ओर तेजी से अग्रसर है। हरियाणा सरकार 1000 योग शिक्षकों की भर्तियां कर रही हैं। हरियाणा सरकार प्रदेश में लगभग 500 गांवों में खेल स्टेडियमों में खेल प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने जा रही है। हरियाणा में सरकारी नौकरियों में खिलाडिय़ों हेतु तीन प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है और खिलाडिय़ों को पुरस्कारस्वरूप पूरे देश में सर्वाधिक धनराशि प्रदान की जा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को छ: करोड़ रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को चार करोड़ रुपये व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को 02.50 करोड़ रुपये प्रदान किये जाते हैं। ओलंपिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करने वाले खिलाडिय़ों को भी 15 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व सशक्त किया है। जिला मुख्यालयों पर महिला पुलिस केंद्रों की स्थापना करने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य है। हरियाणा में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 6 प्रतिशत से बढक़र 8 प्रतिशत हो चुकी है। हरियाणा सरकार का महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। पुलिस में महिलाओं की प्रतिशतता में वृद्धि से एक प्रकार से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन को भी बल मिला है। पीडि़तों की शिकायत दर्ज करने के लिए प्रारंभ की गई ऑनलाईन पोर्टल प्रणाली से सुविधाएं हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता, 2017 के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किये। मुख्यमंत्री ने 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता, 2017 की स्मारिका का विमोचन किया।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता, 2017 का विवरण प्रस्तुत किया। पुलिस अकादमी, मधुबन (हरियाणा) के पुलिस महानिदेशक श्री के के संधू ने मुख्यमंत्री व अन्य आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, हरियाणा के गृह सचिव एस एस प्रसाद, इंटेलीजेंस ब्यूरो के निदेशक एस एन सिंह आदि व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gymnasiums in 500 schools and 1500 villages will open
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, chandigarh news, gymnasiums in 500 schools, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved